पहासू को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मांग

- अधिवक्ता ने अधिशासी अधिकारी को दी शिकायत 

पहासू : नगर के सार्वजनिक मार्गों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर अधिवक्ता एडवोकेट पुनीत शर्मा ने प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़कें और मार्ग आम जनता की सुविधा के लिए होते हैं, जिन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करता है।


पहासू निवासी एडवोकेट पुनीत शर्मा ने बताया कि विशेष रूप से डाकखाने वाली गली सहित नगर के विभिन्न सार्वजनिक मार्गों पर हो रहे अतिक्रमण के संबंध में संबंधित विभाग को शिकायत भेजी गई है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण राहगीरों, व्यापारियों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नगर में चिन्हित स्थानों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक पहासू का निर्माण सभी की जिम्मेदारी है तथा नगर की अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts