मीडियाकर्मी सुनील तनेजा का निधन
मेरठ। इलेक्ट्रोनिक्स और प्रिंट मीडिया में लंबे समय तक अपने काम और व्यवहार की बदौलत लोगों के दिलों में रहने वाले सुनील तनेजा का लंबी बीमार के कारण निधन हो गया। कैंसर की बीमारी से जूझ रहे सुनील तनेजा ने बुधवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी मिलते ही शहर गणमान्य लोगों से लेकर मीडियाकर्मी और सभी राजनीति पार्टी के नेता उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और दिवगंत आत्म की शांति के लिए पाठ किया। उनका अंतिम संस्कार सूरजकुंड शमशान घाट में हुआा। मुखाग्नि उनके बेटे ने दी।
डी ब्लाक शास्त्री नगर निवासी सुनील तनेजा लंबे समय तक इलेक्ट्रोनिक्स और प्रिंट मीडिया में रहे। उनकी लालकुर्ती पैंठ बाजार में तनेजा फुटवियर के नाम से शोरूम है। पिछले एक साल से वह मुंह के कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कई आपेरशन होने के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला। चार दिन पहले उनके मुंह का फिर से आपरेशन हुआ था। बुधवार को जसवंत राय अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी मिलते ही लालकुर्ती पैंठ बाजार बंद हो गया और व्यापारी उनके परिवार को सांतवना देने के लिए घर पहुंचे। शाम को उनकी अंतिम यात्रा घर से सूरजकुंड शमशान घाट के लिए निकली, जिसमें सैंकडों लोग शामिल रहे। मुखाग्नि उनके बेटे संयम तनेजा ने दी। उनकी बेटी सिमरन तनेजा डाक्टर है। उनके दो भाई अनिल तनेजा और सुमित तनेजा भी डाक्टर है। सुनील की पत्नी अनु तनेजा और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।


No comments:
Post a Comment