मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कार्यशाला का आयोजन 

 5 जून से 17 जून तक जिले में होगा कार्यक्रमों का आयोजन 

 मेरठ। केन्द्र में पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बागपत रोड़ स्थित हरमन सिंटी में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में  कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी उपस्थित रहे।  बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने की। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव बंसल ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मान सिंह गोस्वामी  ने कहा, भाजपा के 12 साल विश्वास के, विकास के,जनकल्याण के,12 साल बेमिसाल भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए बड़ा ही हर्ष का विषय है, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रप्रथम के संकल्प के साथ निरंतर सेवाएं दे रहै हैं। नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प,दूरदर्शी नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धियां से 12 वर्ष 7 जून 2026 को पूर्ण हो रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने गरीब,शोषित,वंचित, किसान,युवा,महिलाओं के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। विभिन्न योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किया किया है। नारी सशक्तिकरण देश का समग्र विकास प्रमुख उपलब्धियां हैं।  

12 साल के इस ऐतिहासिक उपलब्धि के शुभ अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण करना है।  11 जून को मीडिया से संवाद रहेगा।14 से 16 जून तक जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विकसित भारत संकल्प सम्मेलन 16,17 जून को होंगे।  17 को प्रदर्शनी का आयोजन होगा।18 से 19 जून को प्राकृतिक खेती की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।और इसी के साथ विशेष जन कल्याण अभियान के तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान प्रगति पथ, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा इसी के साथ आने वाले रविवार  को मन की बात का कार्यक्रम बूत स्तर पर होगा। मन की बात के कार्यक्रम के पश्चात बूत की बैठक होनी निश्चित हुई है।  हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचना है। वह अपनी भाजपा सरकार के 12 साल बेमिसाल की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचना है।जिलाध्यक्ष ने सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सदन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद  किया। 

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता बंधु जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल,जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, जयवीर सिंह, जिला महामंत्री,समीर चौहान, भंवर सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष फ़िरेराम धनतला, आशीष प्रताप सिंह, अतुल त्यागी, संजीव बंसल,,जिला मंत्री मुकेश शास्त्री,विमला जाटव, पंकज भारद्वाज,उदय प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, जिला आईटी संयोजक विनय शर्मा, ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान, कौशल चौहान, गौरव चौधरी, ब्रह्म सिंह,मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज चौहान, मोहन गुर्जर,आयुष चपराना,विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि, मंजू सेठी सभी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता,उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts