प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के दस साल पूरे
जिला महिला अस्पताल में विशेष जांच शिविर का आयोजन
देहात क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन
मेरठ। 9 जून 2016 को शुरू हुए प्रधानमंत्री मातृत्व सुरिक्षत अभियान के दस साल पूरे होने पर मंगलवार को जिला महिला अस्पताल व देहात के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओ की जांच करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति चिकित्सकों ने जागरूक किया।
जिला महिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के दस साल पूरे होने पर सुरक्षित गर्भावस्था, स्वस्थ मां एवं सशक्त भारत थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद, जिला अस्पताल की एसआईसी डा. मीनाक्षी सिंह, ए.सी.एम.ओ. डा. पूजा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. योगिता करवर डीपीएम/डीसीपीएम हरपाल सिंह, जिला मातृत्व स्वास्थ्य परामर्श दाता इलमा अजीम, राकेश कुमार हॉस्पिटल मैनेजर, संगीता ने सहयोग किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम प्रसाद के द्वारा समस्त गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के जिला चिकित्सालय सामु. स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक/शहरी स्वास्थ्य केंद्र एवं यहां तक की आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक गर्भवती महिलाओं की जांच की सुविधा उपलब्ध है आप जनपद की प्रत्येक चिकित्सा इकाई पर जाकर कहीं भी जो आपके नजदीक है जांच करवा कर और प्राथमिकता के आधार पर उपचार करवायें।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पूजा शर्मा के द्वारा पीएमएसएमए दिवस पर जनपद में आयोजित की जा रही है गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
जिला महिला चिकित्सालय एस.आई. सी. डॉक्टर मीनाक्षी सिंह के द्वारा जिला चिकित्सालय की उपलब्धियां को विस्तार से बताया। कि पिछले दस सालों में यह योजना गर्भवती महिलाओं के लिए संजवनी बनी हुई । प्रत्येक माह चार से पांच हजार गर्भवती महिलाओं व उच्चो जोखिम महिलाओं की जांच की जा रही है। उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है।
इस दौरान जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम तिमाही गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी। उन्हें फोलिक एसिड की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी। ताकि गर्भावस्था के शुरूआती चरण में स्वास्थ संबधी जोखिमों की पहचान कर उचित उपचार किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ के द्वारा फल इत्यादि का वितरण किया। इसके साथ-साथ जिला महिला चिकित्सालय में एसएनसीयू,एमएनसीयू, लेबर रूम, ओटी, और लैब का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था वाली महिलाओं की समय पर पहचान कर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने का लक्ष्य रखा गया। यह अभियान 9 जून 2016 को शुरू किया गया था। इस मौके पर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment