सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में छात्राओं ने दिखाया दमखम, विभिन्न स्पर्धाओं में जीते पदक


दूसरे दिन भाला फेंक, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान

मेरठ। मवाना खुर्द स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स मीट गर्ल्स के दूसरे दिन छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाला फेंक, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक सहित 200 मीटर, 600 मीटर और 800 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। दिनभर की प्रतियोगिताओं के बाद विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अंडर-19 वर्ग की भाला फेंक स्पर्धा में गिन्नी और लंबी कूद में दिया सैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में अवनी ने 30.39 सेकेंड के समय के साथ बाजी मारी। 800 मीटर दौड़ में तनु कुमारी ने 2 मिनट 59.64 सेकेंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 4x400 मीटर रिले में देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल की वंशिका अधाना, जिया संधू, काव्य शर्मा, विशेषता संधू और आयुषी अधाना की टीम ने 5 मिनट 2.74 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।



अंडर-17 वर्ग में 800 मीटर दौड़ में आरिका यादव ने 2 मिनट 50.09 सेकेंड, जबकि 200 मीटर दौड़ में आकृति पांडे ने 30.24 सेकेंड के समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में रिया खरायात, लंबी कूद में खुशी और गोला फेंक में ईशू मावी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 4x400 मीटर रिले में जेपी पब्लिक स्कूल की पलक तोमर, दिशा तोमर, अनुश्री सराधना, तनिष्का धामा और लक्षिका की टीम ने 5 मिनट 1.25 सेकेंड के समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14 वर्ग में 600 मीटर दौड़ में प्रियांशी ने 1 मिनट 52.16 सेकेंड, 200 मीटर दौड़ में नहल जुनेजा ने 29.28 सेकेंड के समय के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। भाला फेंक स्पर्धा में शगुन ने पहला स्थान प्राप्त किया।

सीबीएसई पर्यवेक्षक डॉ. संजय चौहान, प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी सिंह, उप प्रधानाचार्य निशांक त्यागी, मार्केटिंग हेड साजन काकरान, एथलेटिक्स मीट प्रबंधक अनु कुमार और क्लस्टर इंचार्ज अमित सूद ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts