श्रेष्ठ कार्य करने वाली चार आशा कार्यकर्ताओं को वाशिंग मशीन देकर किया सम्मानित

मेरठ। आशा कार्यक्रम के अंतर्गत अप्रैल से जून 2026 तक आशा भुगतान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चार आशा कार्यकर्ताओं को गुरुवार को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी को वाशिंग मशीन भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।

सम्मानित होने वाली आशा कार्यकर्ताओं में ग्रामीण क्षेत्र के नवाबगढ़ी की साईस्ता, ब्लॉक जानी के गांव जानी कला की रेशमा, शहरी क्षेत्र के यूपीएचसी तारीपुरी की शबाना तथा यूपीएचसी सरधना की रिंकी शामिल रहीं।

जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि वे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सभी आशाओं से जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने का आह्वान किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी आशा कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts