आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम सम्पन्न
प्रतिभागियों ने सीखी तनावमुक्त जीवन की कला
मेरठ। होटल क्रिस्टल पैलेस, मेरठ में आयोजित आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 16 जुलाई से 19 जुलाई तक प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सक्सेना एवं बायोकेमिकल इंजीनियर सुमीत कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सुदर्शन क्रिया, प्राणायाम, ध्यान एवं योग जैसी प्रभावी तकनीकों का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान और श्वास संबंधी अभ्यासों से मानसिक शांति, बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने में सहायता मिलती है।
इस चार दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें तनाव कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में नई सीख मिली।
आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस जनकल्याणकारी अभियान से जुड़ने की अपील की।
अगला हैप्पीनेस प्रोग्राम
इच्छुक प्रतिभागी समय रहते पंजीकरण कराकर इस जीवन परिवर्तनकारी कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं। 9410863048



No comments:
Post a Comment