1. स्पीड ब्रेकर से बचने के प्रयास में बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौत; साथी घायल

    मेरठ।  थाना मवाना क्षेत्र  मेरठ रोड स्थित ए.एस. इंटर कॉलेज के सामने रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक चालक ने स्पीड ब्रेकर से बचने का प्रयास किया और अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई।

    मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह गोल मार्केट निवासी जिशान कुरैशी  कपड़ों की फेरी का कार्य करता था। वहीं उसका साथी अरशद टंकी फिटिंग का काम करता है। दोनों रविवार रात करीब 10:30 बजे स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से मवाना से मेरठ की ओर जा रहे थे।जैसे ही उनकी बाइक मेरठ रोड पर ए.एस. इंटर कॉलेज के सामने पहुंची, तभी स्पीड ब्रेकर से बचने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज गति से विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

    सूचना मिलते ही मवाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए जिशान को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ स्थित हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं अरशद का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मवाना में जारी है।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts