'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत मेरठ में कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर छात्रों ने उठाई आवाज

मेरठ: कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत रविवार को मेरठ में मेरठ कॉलेज के शताब्दी द्वार से एक मशाल जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अभियान के शहर संयोजक अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और पूर्व महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी ने किया। जुलूस में शामिल छात्र-युवाओं ने शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी आवाज़ उठाई।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, कार्यक्रम से पहले पुलिस ने अवनीश काजला के आवास पर पहुंचकर उन्हें हाउस अरेस्ट करने का प्रयास किया। इस पर अवनीश काजला ने आरोप लगाया कि छात्रों और युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक और छात्र का संवैधानिक अधिकार है।

जुलूस शुरू होने से पहले मेरठ कॉलेज के मुख्य द्वार पर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच कुछ देर तक नोकझोंक भी हुई। हालांकि, इसके बाद कार्यक्रम निर्धारित रूप से आयोजित किया गया और बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा मशाल जुलूस में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था, रोजगार के अवसरों और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की बात कही। जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, इकरामुद्दीन अंसारी, इरशाद अंसारी, अल्तमस त्यागी, सुमित विकल, शहरयाब मुखिया, अजय चौधरी, अज़ीम प्रधान, फरहान चौधरी, रीना शर्मा, शम्सुद्दीन चौधरी, संजय कटारिया, राज केसरी, नौशाद अली, योगेंद्र सिंह, फिरोज खान, सरताज चौधरी, ओसामा, जैनुद्दीन, रवि कुमार सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts