देहरादून में आयोजित एक्सप्लोर अवार्ड्स में संगीता बिजलानी ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
देहरादून: चकराता रोड स्थित रामादा होटल में फोटू ले इवेंट्स की ओर से आयोजित एक्सप्लोर अवार्ड्स समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय, सामाजिक सेवा, कला, संस्कृति, उद्यमिता, आतिथ्य, मीडिया, फिटनेस, इंटीरियर डिजाइन, लाइफस्टाइल और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शहर की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।
समारोह से पूर्व संगीता बिजलानी ने मसूरी स्थित एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स स्टोर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध बेकरी एवं खाद्य उत्पादों का स्वाद लिया और स्टोर की गुणवत्ता व आतिथ्य की सराहना की।
समारोह को संबोधित करते हुए संगीता बिजलानी ने कहा कि देहरादून अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और आत्मीयता के लिए विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने की पहल को प्रेरणादायी बताया।
आयोजक हरमेश गांधी और सौरभ ध्यानी ने कहा कि एक्सप्लोर अवार्ड्स का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि संस्था भविष्य में इस आयोजन को और व्यापक तथा प्रतिष्ठित स्वरूप देने की दिशा में कार्य करेगी।
समारोह में कैपिटल रॉयल कासा शीर्ष सहयोगी के रूप में जुड़ा रहा। इसके अलावा एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स, देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय, हाइप शूज़, 100 पाइपर्स ट्रैवल गियर, मेहता वॉच कंपनी, नासिर बेस्पोक डिज़ाइनर स्टूडियो, मिडज़ियो इंटीरियर डिज़ाइन स्टूडियो, कुंदनमाला ज्वेल्स, नेशनल जूस हाउस, वाईटी स्टूडियो यूनिसेक्स सैलून, पंजाबी ढाबा, एडॉर्न एडवरटाइजिंग एजेंसी, रामादा देहरादून और फ्लैश फोटोग्राफी सहित अनेक संस्थानों ने आयोजन में सहयोग दिया। कार्यक्रम में रोमियोलेन के अनीश विरमानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समीक्षा सिंह, एडवोकेट अलोक पुंडीर, मोहम्मद सुहैल, समीर शर्मा, शिवानी रावत, डॉ. संजय गांधी, रागिनी गुप्ता, सूरज उनियाल, तन्वी पोरवाल, आर्किटेक्ट ज्योति जुयाल पंत, शुभी सिंह सिसोदिया, वर्षा मल्टा, ममता भट्ट, मेघा अग्रवाल, नीतू बहुगुणा, मनमीत कौर अरोड़ा, किरण सिंह, अनुष्का एवं शिवम बड़ोनी, शेफ आकाश ठाकुर, डॉ. रीना शुक्ला, आकाश गुप्ता, शिवांक वर्मा, तन्वी वाधवा, प्रिया गुलाटी (तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट), तेजवीर सिंह, निहारिका सिंह, श्रेया अरोड़ा, आशुतोष डुकलान, मयूर चौहान, ऋषभ भंडारी, अंजनेय वत्स, ईशा एवं साजन, शुभ्रतो मित्रा, अजय रावत तथा जैज़ी सहित अनेक व्यक्तित्वों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए एक्सप्लोर अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शहर के उद्योगपति, चिकित्सक, शिक्षाविद, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment