विटामिन ए की खुराक बच्चों को पिलाकर सीएमओ ने किया सम्पूरण माह का शुभारंभ 

जिले मे जून-जुलाई माह में 465227 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी 

 मेरठ। बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए  मेरठ समेत प्रदेश में विटामिन ए कार्यक्रम का आरंभ हो गया। यूपीएचसी राजेन्द्र नगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राम प्रसाद ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर डा. प्रवीण गौतम, एसीएमओ डा. पूजा शर्मा व प्रभारी चिकित्सक डा ऋचा गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

 इस माैके पर सीएमओ डा. राम प्रसाद ने 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के माता-पिता से अपील किया है कि वह अपने बच्चे को निकटतम टीकाकरण सत्र पर लाकर विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलाये, जिससे बच्चों को विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारी जैसे रतौंधी, डायरिया, मीजिल्स से बचाते हुये बाल मृत्यु दर को कम किया जा सके । 

 जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने बताया कि माह (10जून 2026-10 जुलाई 2026) तक चलने वाले अभियान के दौरान जनपद  में कुल 4285 टीकाकरण। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि इस अभियान में विटामिन ए पिलाने के अतिरिक्त बच्चो कों एनीमिया मुक्त करने के लिए आइरन सीरप का वितरण एवं ऑगनबाड़ी द्वारा बच्चों का वजन लिया जायेगा तथा गंभीर कम वजन के बच्चों को इलाज के लिये सन्दर्भित किया जायेगा, माताओ को स्तनपान, कीड़ो से बचाव की दवा, ओ.आर.एस. तथा आयोडीन नमक के प्रयोग के महत्व के बारे मे भी बताया जायेगा। अभियान सभी हेल्थ पोस्ट पर सत्र के दौरान चलाया जाएगा। अभियान का मकसद है किसी तरह बाल मृत्यु दर को कम करना है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts