त्रिमासिक गर्भ निरोधक अंतरा सबक्यूटेनियस इंजेक्शन के “रोल आउट डे ” का जनपद की चार स्वास्थ्य इकाईयों पर शुभारंभ
मेरठ । परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तर से चिन्हित जनपद की 4 स्वास्थ्य इकाईयों- लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज, जिला महिला अस्पताल, सी.एच.सी. भावनपुर तथा भूडबराल पर त्रिमासिक गर्भ निरोधक अंतरा सबक्यूटेनियस इंजेक्शन के “रोल आउट डे ” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लाभार्थियों एवं उनके परिजनों को अंतरा इंजेक्शन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उन्हें बताया गया कि यह एक सुरक्षित, प्रभावी एवं अस्थायी गर्भनिरोधक उपाय है, अंतरा इंजेक्शन प्रसव के 6 सप्ताह बाद या मासिक धर्म के पहले 7 दिनों के भीतर शुरू किया जा सकता है। जो महिलाओं को परिवार नियोजन में महत्वपूर्ण विकल्प प्रदान करता है। इसके उपयोग, लाभ एवं सावधानियों के विषय में भी जागरूक किया गया।
अंतरा सबक्यूटेनियस इंजेक्शन के “रोल आउट डे ” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय मेरठ पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कटारिया एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉक्टर मीनाक्षी सिंह के द्वारा अंतरा सबक्यूटेनियस (Antara-subcutaneous ) इंजेक्शन के “रोल आउट डे ” का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। जिसमे 2 लाभार्थियों को त्रिमासिक अंतरा सबक्यूटेनियस इंजेक्शन की प्रथम डोज लगायी गयी कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर योगिता करवल, डॉक्टर संजीव, डॉक्टर अजय, परिवार नियोजन काउंसलर मुकेश रानी, ए.एन.एम. मीणा, गीता, प्रमिष्ठा तथा स्टाफ नर्स स्वाति आदि उपस्थित रहे.
लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ में परिवार नियोजन कार्यक्रम अन्तर्गत अंतराल विधियों में उपयोगित अंतरा इंजेक्शन के नए वर्जन अंतरा सब क्यूटेनियास का शुभारंभ अपर निदेशक की अध्यक्षता एवं विभागाध्यक्ष (गायेनी ) डॉक्टर शकुन सिंह, डिवीज़नल पी.एम. अरविन्द गोस्वामी डॉ. रचना चौधरी, डॉ.अरुणा वर्मा, डॉ.गुंजन डिवीज़नल एफ.पी. लॉजिस्टिक प्रबंधक अखिलेश कुमार की उपस्थिति में ए.एन.एम. प्रवीन रानी द्वारा .4 लाभार्थीयों को पहली डोज की सेवा प्रदान की गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भूडबराल पर चिकित्सा अधीक्षक महोदय डॉ.आशीष के मार्गदर्शन में एक लाभार्थी को पहली डोज की सेवा प्रदान कर अंतरा (Antara-subcutaneous ) इंजेक्शन के “रोल आउट डे ” का सफल शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ.शबाना, एफ.पी. लॉजिस्टिक प्रबंधक हुसैन अहमद, बी.पी.एम. राकेश शर्मा, बी.सी.पी.एम. गुंजन, एच.ई.ओ. राधा कृष्ण, एवं स्टाफ नर्स वंदना व आशा उपस्थित रही
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भावनपुर पर चिकित्सा अधीक्षक महोदय डॉ.अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन में लाभार्थीयो को पहली डोज की सेवा प्रदान कर अंतरा (Antara-subcutaneous ) इंजेक्शन के “रोल आउट डे ” का सफल शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद से जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष बिसारिया, बी.पी.एम. अनुराग चौधरी, बी.सी.पी.एम. संगीता एवं स्टाफ नर्स व आशा कार्यकर्ता उपस्थित रही।


No comments:
Post a Comment