एम.बी.बी.एस. के 2025 बैच के नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओ के लिए फ्रेशर-पार्टी ’’इन्सेप्शन-2026 फ्रेशर फियेस्टा’’ का आयोजन
- यश मलिक को मिस्टर फ्रेशर एवं अन्शू सिंह के सर सजा मिस फ्रेशर-2025 का ताज
- आपकी निष्काम सेवा, समर्पण एवं धैर्य ही आपको एक दूसरे प्रोफेशन्स के मुकाबले सबसे अलग एवं विशिष्ट बनाता है- सुधीर गिरि
- चिकित्सक धरा पर ईश्वर का दूसरा स्वरूप, चिकित्सा सेवा की गरिमा को आगे बढ़ाते हुए आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे- डाॅ. राजीव त्यागी
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के अधीन संचालित विम्स मेडिकल काॅलेज में एम.बी.बी.एस. पाठ्यक्रम में नवप्रवेशित 2025 बैच के विद्यार्थियों के लिए 2024 बैच के सीनियर्स ने फ्रेशर पार्टी ’’इन्सेप्शन-2026 फ्रेशर फियेस्टा’’ का शानदार आयोजन किया। जिसमें नये एवं पुराने छात्रो ने दो दर्जन से अधिक शानदार सांस्कृतिक/ मनोरंजक प्रस्तुतियाँ देकर समा बांध दिया।
मेजर ध्यान चंद ओपन खेल परिसर’’ में आयोजित फ्रेशर पार्टी ’’इन्सेप्शन-2026 फ्रेशर फियेस्टा’’ का शुभारम्भ वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, डीन डाॅ.प्रभु एम.एच., चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सरेस पटेल आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि आपका अपने काम के प्रति निस्वार्थ समपर्ण सेवा एंव त्याग भावना ही आपको दूसरे प्रोफेशन्स से अलग विशिष्ट स्थान दिलाती है। आप भविष्य में देश एवं दुनिया के विभिन्न हिससो में अपना जीवन मानव सेवा को समर्पित करेगे, इसी अपेक्षा के साथ आपका चिकित्सा क्षेत्र में स्वागत है। आप आने वाले समय में चिकित्सा जैसे पावन/पुनीत कार्य को अपने स्किल्ड, एंव समर्पण से दुनिया के सामने एक नजीर पेश करेगें।
इसके बाद छात्र-छात्राओ ने एकल नृत्य एवं समूह नृत्य के एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही सिगिंग, गिटार, स्टैण्डअप काॅमेडी के साथ-2 कोरोना सहित विभिन्न आपदाओ में लड़ाई लड़ते हुए अपनी जान गवांने वाले चिकित्सको को लघु-नाटिका द्वारा श्रद्धांजलि भी अर्पित की गयी। एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष की छात्राओ ने रैम्प पर कैटवाक कर जलबे बिखेरे। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओ ने ’’देखी लख लख परदेशी गर्ल, तारे गिन-2 याद में तेरी मैं तो जागा राता नी, ओ मैनू लुट ले गया, ना दे दिल परदेशी नू तेनू नित दा रोना पे जाऊंगा, दिल करे मै तो भांगडे बिच तेरे नाल नांचा, मै तो तेरी हो गयी सजन मेरे सतरगियां, आयो रे आयो रे आयो रे महारा ढोल ना, तारे गिन-गिन याद में तेरी मै जागा रात नू समेत विभिन्न पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती गानो पर जमकर धमाल किया।इस अवसर पर डीन प्रो. डाॅ. प्रभु एम.एच्., मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सरेस पटेल, डाॅ. बी.एस. त्यागी, डाॅ. सुप्रीति भटनागर, डाॅ. गुरदीप कल्याण, डाॅ. बालकृष्ण, डाॅ. सुमित सिंह, डाॅ. कारी, डाॅ. प्रवीन कौशिक, डाॅ. असलम, डाॅ. रूचि पटवर्धन, डाॅ. सचिन टूटू, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ0 पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment