शुरू होने वाला है 'सुनहरी यादों' का सफर!
- रैपिड संचालन को अगले सप्ताह दिखाई जा सकती है हरी झंडी
- एनसीआरटीसी से लेकर मेरठ जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा
मेरठ। मेरठ के लोगों का सुनहरी यादों वाला सफर अगले सप्ताह शुरू हो सकता है। एनसीआरटीसी से लेकर मेरठ जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की तैयारियों को देखते हुए इस बात की उम्मीद की जा रही है कि अब 15 फरवरी के बाद कभी भी रैपिड और मेट्रो के संचालन को हरी झंडी दिखाई जा सकती है।
सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार दिल्ली के सरकारी गलियारों में भी देश की पहली सेमी हाई स्पीड रैपिड ट्रेन को अब उसके पूरे 82.2 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर दौड़ने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पता चला है कि रैपिड संचालन को लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। एनसीआरटीसी भले ही ऑफिशियल तौर पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हो लेकिन एनसीआरटीसी में भी अब संचालन को लेकर सुगबुगाहटें साफ सुनाई दे रही हैं। एनसीआरटीसी के एमडी कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार भी तैयारियां बिल्कुल अंतिम चरण में हैं। एनसीआरटीसी से लेकर स्थानीय जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी तैयारियों को फाइनल टच देने में लगे हुए हैं। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले सप्ताह मेरठ आकर यहां के लोगों की उम्मीदों को पंख लगा सकते हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही एडीजी भानु भास्कर आला अधिकारियों के साथ स्वयं प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियों किन समीक्षा कर चुके हैं।
अब तक के संचालन की स्थिति
पहला चरण - 20 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर
दूसरा चरण - 6 मार्च 2024 को दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक 17 किलोमीटर
तीसरा चरण - 18 अगस्त 2024 को मेरठ साउथ तक 8 किलोमीटर
चौथा चरण - 5 जनवरी 2025 साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर और आनंद विहार तक 11 किलोमीटर


No comments:
Post a Comment