माँ सरस्वती के आशीर्वाद के साथ संपन्न हुआ आशीर्वचनम समारोह

मेरठ।  के, एल ,इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को कक्षा 10 के छात्रों के लिए आगामी बोर्ड परीक्षा में सफलता पाने हेतु आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया।

 विद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में छात्रों ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित करते हुए उनका आशीर्वाद लिया तत्पश्चात कक्षा 10 के सभी शिक्षकों ने छात्रों को परीक्षा की तैयारी हेतु सुझाव देते हुए विषय अनुसार तैयारी के टिप्स देकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में प्रेरणादायी लघु चलचित्र एवं गीतों द्वारा छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य  सुधांशु शेखर ने भी छात्रों को शुभाशीष देते हुए उन्हें पूरी तैयारी, धैर्य व आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने को प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts