श्री चैतन्य टैक्नो स्कूल के दो खिलाड़ियो ने2 स्वर्ण व कांस्य   जीते  पदक

  मेरठ। नयी दिल्ली के इंडिया गांधी इंडोर स्टेडियम में समाप्त हुई  5वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप 2026  मेरठ के मवाना रोड़ स्थित  श्री चैतन्य टैक्नो स्कूल मवाना रोडके 2 विद्यार्थियों  आदित्य सिंह (कक्षा 11)व श्रीइंग  आनंद( कक्षा 10) की छात्रा ने  देश की ओर से खेलते हुए  शानदार प्रदर्शन  कर दो स्वर्ण व कांस्य पदक बटौरे। 

उत्तर प्रदेश के होनहार खिलाड़ी आदित्य सिंह ने प्वाइंट फाइट इवेंट में  57 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक63 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।वहीं उनके साथ श्रीइंग आनंद ने50 किग्रा भार वर्ग (किक लाइट एवं प्वाइंट फाइट) में कांस्य पदकअर्जित कर शानदार प्रदर्शन किया। उक्त अंतराष्ट्रीय  प्रतियोगिता WAKO इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के आयोजन में तथा वर्ल्ड WAKO के आधिकारिक बैनर के अंतर्गत संपन्न हुई। प्रतियोगिता में भारत सहित कुल 15 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।सभी खिलाड़ियों ने किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के बैनर तले प्रतिभाग किया तथा पिछले 2 वर्षों से निरंतर अभ्यास स्टेट किकबॉक्सिंग अकादमी, मेरठ में कर रहे हैं। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश के किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है।इस अवसर पर विद्यालय के  ए जी एम  जाॅन व्योमशी कृष्णा व  प्रधानाचार्य  श्रवण रेड्डी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया । सभी शिक्षकगण  ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts