भारतीय नौसेना से एमेज़ॉन तक, जॉर्ज मंजूरन की प्रेरक दूसरी पारी

नई दिल्ली।भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, एमेज़ॉन ने उन पूर्व सैनिकों की कहानियों को सामने रखा, जो देश की सेवा के बाद अपने अनुभव और अनुशासन से नई दुनिया में भी बदलाव ला रहे हैं। ऐसी ही एक कहानी है भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी जॉर्ज मंजूरन की, जिन्होंने 12 साल की सैन्य सेवा के बाद एमेज़ॉन में एक सफल दूसरी पारी शुरू की।

भारतीय नौसेना में तकनीकी अधिकारी के रूप में जॉर्ज ने युद्धपोतों पर रडार, सोनार और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम जैसे जटिल सिस्टम संभाले। सेवा से निकलने के बाद वे अपने अनुभव को कॉर्पोरेट दुनिया में लाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने आईआईएम मुंबई से छह महीने का रेसिडेंशियल प्रोग्राम किया और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्रोफेशनल (पीएमपी) सर्टिफिकेशन हासिल किया। इसी तैयारी के दम पर वे कैंपस प्लेसमेंट के जरिए एमेज़ॉन से जुड़े।

शुरुआत में नौसेना के अनुशासित माहौल से कॉर्पोरेट कल्चर में आना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन एमेज़ॉन में उन्होंने जल्दी ही खुद को सहज पाया। जॉर्ज बताते हैं कि यहाँ की लीडरशिप प्रिंसिपल्स हर कर्मचारी के काम में साफ दिखती हैं, जिससे उन्हें अपनापन महसूस हुआ। हालाँकि, तकनीकी अनुभव होने के बावजूद एसक्यूएल, एक्सेल, एआई टूल्स और फाइनेंशियल एनालिसिस जैसे नए स्किल्स सीखना आसान नहीं था। इस दौरान, एमेज़ॉन के वॉरियर्स@एमेज़ॉन जैसे अफिनिटी ग्रुप और सहकर्मियों का सहयोग उनके लिए बहुत मददगार साबित हुआ। मैनेजर और टीम के भरोसे ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया।

आज जॉर्ज एमेज़ॉन में सीनियर रिस्क मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वे पूर्व सैनिकों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने हुए हैं। वे 50 से अधिक लिंक्डइन सेशंस के जरिए वेटरन्स को मार्गदर्शन दे चुके हैं और एमेज़ॉन के सहयोग से चलने वाले तीन महीने के मेंटरशिप प्रोग्राम में कॉलेज छात्रों को भी ट्रेनिंग दे रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने माताओं और नवजात शिशुओं के लिए मेडिकल और सैनिटरी किट वितरण जैसी सामाजिक पहलें भी की हैं।

एमेज़ॉन ने वर्ष 2019 में मिलिट्री प्रोग्राम की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों को कस्टमाइज़्ड ट्रेनिंग, मेंटरशिप और करियर के नए मौके देना है। कंपनी ने डीजीआर, आईएनपीए, आईएएफपीए और इंडियन कोस्ट गार्ड जैसे संस्थानों के साथ भी साझेदारी की है। एमेज़ॉन का मिलिट्री एंबेसडर और मिलिट्री मेंटरिंग प्रोग्राम पूर्व सैनिकों को कंपनी की संस्कृति में ढलने और आगे बढ़ने में मदद करता है।

जॉर्ज मंजूरन की यह यात्रा दर्शाती है कि सही समर्थन और मंच मिले, तो सैन्य अनुभव कॉर्पोरेट दुनिया में भी उतना ही असरदार साबित हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts