एसआरएम टीम को निरीक्षण में बंद मिली ओपीडी
स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए तीन मंडलों में चल रहा सर्वे
मेरठ। पीएल शर्मा जिला अस्पताल में शनिवार सुबह स्टेट रिव्यू मिशन एसआरएम की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची, जिसमें मुख्य रूप से एडी हेल्थ सहारनपुर और डिविजनल प्रोजेक्ट मेनेजर भी थे।
पहले से जानकारी होने के कारण सुबह तो अस्पताल प्रबंधन ने अपनी सभी तैयारियां कर ली लेकिन टीम के जाते ही फिर से डॉक्टर से लेकर दूसरा स्टाफ अपनी पहले की भूमिका में ही आ गया और परेशानी होते मरीजों को छोडकर समय से पहले ही ओपीडी खाली दिखी।जिला अस्पताल में रोजाना ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रहता है , लेकिन डॉक्टर पहले ही निकल जाते हैं। शनिवार को भी निरीक्षण के बाद ज्यादातर ओपीडी 1.40 तक खाली हो गई। कुछ लोगों ने ये भी बताया कि जिला अस्पताल में समय से पहले ओपीडी बंद कर देते है
अस्पताल में ओपीडी के लिए पर्चे बनने का समय 1.30 बजे तक का है। इसके 10 मिनट बाद ही ओपीडी बंद दिखाई देने लगती है, ऐसे में मरीज भी परेशान होते हैं। कुछ मरीजों ने यह भी बताया कि अब हम पर्चा बनवाकर ले आए लेकिन डॉक्टर नहीं अब कल रविवार है तो हमे अब इलाज के लिए तीन दिन बाद फिर से पर्चा अनवाकर आना पड़ेगा।
रिपोर्ट बनाने चले गए थे डॉक्टर
अस्पताल की प्रमुख अधीक्षण सुदेश कुमारी ने बताया कि आज अस्पताल में निरीक्षण करने बाहर से टीम आई थी । उसके संबंध में ही रिपोर्ट बनाने के काम में हमारे डॉक्टर व्यस्थ थे इसलिए ओपीडी से पहलं चले गए होंगे। ज्यादातर डॉक्टर रोजाना 1 बजे के बाद निकलना शुरू कर देते हैं।
1.30 बजे तक बनते हैं पर्चे
अस्पताल में ओपीडी के लिए पर्चे बनने का समय 1.30 बजे तक का है। इसके 10 मिनट बाद ही ओपीडी बंद दिखाई देने लगती है, ऐसे में मरीज भी परेशान होते हैं। कुछ मरीजों ने यह भी बताया कि अब हम पर्चा बनवाकर ले आए लेकिन डॉक्टर नहीं अब कल रविवार है तो हमे अब इलाज के लिए तीन दिन बाद फिर से पर्चा अनवाकर आना पड़ेगा।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कटारिया ने बताया में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश भर में स्टेट रिव्यू मिशन के तहत अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मंडलों की स्वास्थ्य टीमें दूसरे मंडल में सीएचसी ,पीएचसी व यूपीएचसी व आरोग्य मंदिर व जिला अस्पताल में वहां दी जा रही सेवाओं को चैक कर रही है। मेरठ मंडलड की टीम मुरादाबाद मंडल व बिजनौर जिलों केा चैक कर रही है। मेरठ में मुज्ज्फरनगर व सहारनपुर एडी के नेतृत्व में तीन दिवसीय निरीक्षण कर रही है। सभी टीमें अपनी रिपोर्ट एडी हैल्थ को बना कर देगी। इसके बाद प्रमुख सचिव के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद आगे के निर्णय लिए जाएगें।



No comments:
Post a Comment