इंदौर में मेरठ की स्पोर्ट्स एंड कल्चरल अकादमी का जलवा
खिलाड़ियों ने जीते 12 स्वर्ण सहित कई पदक
मेरठ। मध्य प्रदेश के इंदौर में 17 से 21 जून 2026 तक आयोजित वाको इंडिया सब जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में स्पोर्ट्स एंड कल्चरल अकादमी (SCA) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण एवं 5 कांस्य पदक जीतकर अकादमी, जनपद एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में आदित्य सिंह ने 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने पॉइंट फाइट 57 किग्रा, पुरुष पॉइंट फाइट टीम इवेंट, म्यूजिकल फॉर्म हार्ड स्टाइल तथा क्रिएटिव फॉर्म हार्ड स्टाइल में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
उन्नति ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने लाइट कॉन्टैक्ट 50 किग्रा, महिला पॉइंट फाइट टीम इवेंट, म्यूजिकल फॉर्म हार्ड स्टाइल तथा क्रिएटिव फॉर्म हार्ड स्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किए।
आराध्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चिल्ड्रन आयु वर्ग के पॉइंट फाइट (-30 किग्रा) वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अकादमी का गौरव बढ़ाया।
अंशुमन दत्ता ने पुरुष पॉइंट फाइट टीम इवेंट में स्वर्ण पदक, जबकि म्यूजिकल फॉर्म एवं पॉइंट फाइट 52 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कनिष्का चौधरी ने महिला पॉइंट फाइट टीम इवेंट में स्वर्ण तथा लाइट कॉन्टैक्ट 46 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं कुणाल आनंद ने पुरुष पॉइंट फाइट टीम इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इसके अतिरिक्त हार्दिक सिंह ने 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के पॉइंट फाइट 32 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक तथा रेहा सैनी ने 10 से 13 वर्ष आयु वर्ग के पॉइंट फाइट 47 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अकादमी का गौरव बढ़ाया।
इस प्रतियोगिता में अकादमी की ओर से शोभा कश्यप एवं उदयवीर सिंह सैनी ने रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं तथा प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अकादमी के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, नियमित प्रशिक्षण एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है।


No comments:
Post a Comment