नारंगपुर में मंडलीय पशु आरोग्य मेला शुरू 

 सांसद बिजनौर चंदन सिंह चौहान ने किया फीता काटकर किया शुभारंभ 

 मेरठ। परीक्षितगढ़ विकास खण्ड के ग्राम नारंगपुर में मण्डल स्तरीय वृहद पण्डित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/पशुचिकित्सा शिविर का उद्घाटन सांसद चन्दन चौहान, लोक सभा क्षेत्र बिजनौर द्वारा फीता काटकर व गोपूजन किया गया।

 सांसद  ने अपने उद्बोधन में बताया कि मैं राजनीति के साथ-साथ पशुपालन का कार्य ही करता हूँ। मुझे विशेष रूचि है। इसी कम में सांसद के द्वारा पशुपालको की आय बढ़ाने हेतु सरकार के प्रयासों के कम में इस आयोजन की सराहना की गयी एवं उपस्थित पशुपालकों को पशुपालन की नवीन तकनीकों को अपननाने पर जोर दिया। मेले में डा० संदीप कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी मेरठ द्वारा मोबाईल वैटनरी यूनिट, बहुउददीय सचल वाहन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन, वर्गीकृत वीर्य से उत्पन्न होने वाले मादा बच्चों एवं कुक्कुट विकास नीति 2022 आदि योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक पशुपालकों को मंच से जानकारी दी गयी। 

डा. मानव, अपर निदेशक ग्रेड-2 पशुपालन विभाग, मेरठ मण्डल मेरठ द्वारा मेले की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए पशुचिकित्सा, शल्य पशु चिकित्सा स्टाल, टीकाकरण स्टाल व दवा वितरण हेतु की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सरदार बल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय के सौजन्य से मेले में पशुओं के सेम्पल की जॉच व अल्ट्रासाउन्ड मशीन द्वारा गर्म परीक्षण की व्यवस्था भी की गयी थी। मेले में सर्वाधिक भीड पशु बाँझपन निवारण तथा शल्य चिकित्सा वाले स्टॉल पर रही। मेले में बकरों आदि में पेशाब का बन्द लगने सम्बन्धी समस्या का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। 

मेले में लगभग 4460 पशुओं की चिकित्सा व कृमिनाशक दवापान की व्यवस्था की गयी। मण्डल के समस्त मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं समस्त जनपदों से 40 से अधिक उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी व पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा चिकित्सा कार्य किया गया। अपर निदेशक ग्रेड-2, पशुपालन विभाग मेरठ मण्डल मेरठ, के द्वारा अपने सम्बोधन में अवगत कराया कि पशुपालन विभाग द्वारा इतने विशाल स्तर पर तथा इतनी अधिक संख्या में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों को एक स्थान पर लाकर आपकी सुविधा हेतु जो कार्य किया गया है उसका समुचित लाभ पशुपालक उठायें। उनके द्वारा दिनांक 26.03.2023 से प्रारम्भ होने वाली मोबाइल वेटनरी सेवा के कॉल सेण्टर के नं0 1962 का भी अपने सम्बोधन में जिक किया गया तथा उसका लाभ लोने की अपील की गयी।

 गोष्ठी में उपस्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा भी पशुपालकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान किया गया। मेले के आयोजन में मण्डल के समस्त मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं जनपद से डा. अमरदीप सिंह, डा. शरद कुमार शर्मा, डा. साक्षी चौहान, डा. संजीव चौधरी, डा. वीरेन्द्र सिंह, डा. हर्षवर्धन, डा. बी.ओम प्रीति व पशुधन प्रसार अधिकारियों व विभागीय कर्मिकों ने सहयोग दिया। मेले की स्थानीय व्यवस्थाओं हेतु प्रतिनिधि चैयरमैन दुग्ध समिति पराग एवं ग्राम प्रधान नारंगपुर, आदि ने भरपूर सहयोग दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts