एआईएमए के 29वें स्टूडेंट मैनेजमेंट गेम्स  में विजेता बनी आईएमएस गाजियाबाद 

मेरठ। एमआईईटी बिजनेस स्कूल, मेरठ में ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के तत्वावधान में आयोजित 29वें स्टूडेंट मैनेजमेंट गेम्स का शनिवार को भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रबंधन संस्थानों की 40 टीमों के 160 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समापन समारोह में मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. पी. सिंह एवं मेरठ सांसद प्रतिनिधि अशोक अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में आईएमएस गाजियाबाद की टीम अभिलाष कुमार, अनुराग गुप्ता, राहुल मयूर एवं रत्नेश सिंहने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।द्वितीय स्थान एमआईईटी बिजनेस स्कूल की टीम हर्ष वर्मा, दिविज, अक्षत भटनागर एवं इल्मा परवीनको मिला, जबकि तृतीय स्थान एमआईईटी की टीम आयुष भारद्वाज, आराध्या अग्रवाल, आकांक्षा भारद्वाज एवं अंशिका तोमर ने हासिल किया।

सभी विजेता टीमों के साथ-साथ तीन अन्य टीमों ने भी राज्य स्तरीय एआईएमए स्टूडेंट मैनेजमेंट गेम्स के लिए क्वालीफाई किया। समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रदीप कुमार, एमआईईटी बिजनेस स्कूल की विभागाध्यक्ष डॉ. मधु बाला शर्मा, फैकल्टी कोऑर्डिनेटर्स डॉ. प्रियंका डालमिया, डॉ. वैशाली गोयल, साक्षी गुप्ता, राजनेश कुमार एवं अजय चौधरी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts