वर्ल्ड ओपन वाको किक बाक्सिंग चम्पियनशिप में वेस्ट यूपी के खिलाड़ी ने मचाया धमाल
भारत बना विश्व चैम्पियन 22 गोल्ड, 32 सिल्वर व 44 कास्य पदक हासिल किए
मेरठ। रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरार्ष्ट्रीय खेल परिसर में समाप्त हुई पांचवी ओपन वाको किक बाक्क्सिंग विश्व चैम्पियशिप पदक तालिका में सबसे पीछे छोड़ते हुए विश्व चैम्पियनशिप हासिल करने का गौरव प्राप्त किया किया है। सबसे बडी खास बात यह रही चैम्पियन बनने में वेस्ट यूपी के खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभायी। भारत ने 22 गोल्ड, 32 सिल्वर व 44 कास्य पदक हासिल किए।
भारत की मेजबानी में 4 फरवरी से 8 फरवरी तक चले इस “इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप” में दुनिया के 25 देशों के तीन हजार से अधिक दिग्गज खिलाड़ीयों ने रिंग में एक-दूसरे देश के खिलाडियों के साथ भिड़कर पदक बटोरें | समापन पर कई देशों के फेडरेशन प्रेसिडेंट/ वाइस प्रेसिडेंट समेत खेल मंत्री एवं कई देशों के राजनयिक मौजूद रहे | आज समापन सत्र में भारतीय कलाकारों ने कई शानदार सांस्कृतिक आयोजन कर समारोह को यादगार बना दिया |
के के.डी. जाधव इंडोर स्टेडियम में पांचवें “अंतरराष्ट्रीय ओपन किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप” की क्लोजिंग सेरेमनी का शुभारम्भ भारतीय किकबॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, नेशनल एडवाइजर डा. दिनेश रघुवंशी, किकबॉक्सिंग के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट डा. राजीव त्यागी, वरिष्ठ आई.ए.एस.सोनल गोयल, ए.आई.सी.सी. की नेशनल स्पोक्सपर्सन डोली शर्मा, वर्ल्ड स्पोर्ट्स टेक्नीकल कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल चैम्पियन क्रोशिया के रोमियो डेजा आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं फाइनल ट्राफी का अनावरण करके किया |
“वाको अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप -2026” के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं “नेशनल वाको किकबॉक्सिंग फेडरेशन” (खेल मंत्रालय भारत सरकार से सम्बद्ध) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (नेशनल वाइस प्रेसिडेंट) डा. राजीव त्यागी ने बताया कि भारत की मेजबानी में इस वर्ल्ड चैम्पियनशिप में दुनिया के दिग्गज दो दर्जन से अधिक देशों के तीन हजार से अधिक किकबॉक्सिंग खिलाड़ी रिंग में उतरे | हमे ख़ुशी है कि खेल मंत्रालय भारत सरकार ने “किकबॉक्सिंग” को ‘खेलों इण्डिया’ में शामिल किया है, एवं जल्द ही किकबॉक्सिंग ओलम्पिक गेम्स में जुड़ने जा रहा है | भारत में किकबॉक्सिंग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का शानदार काम “वाको किकबॉक्सिंग फेडरेशन” के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने किया है | हम अप्रैल माह में श्री वेंक्टेश्वरा के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि के प्रभावी निर्देशन में श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में भी “किकबॉक्सिंग” के राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कराने जा रहे है | उन्होने बताया मेरठ के पल्लवपुरम के आदित्य माकरान ने सीनियर में गोल्ड पदक जीत कर भारत का नाम रोशन किया।
वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने देशवासियों को शुभकामनायें प्रेषित की है | इस अवसर पर स्वीटजरलैंड के चीफ रेफरी एंटोनियों सिरेनडोलो, उज्बेकिस्तान के एडिल बायक्युजेब, इंग्लैण्ड के मार्श पीटर, इस्तोनिया के डेविड मार्श समेत चैम्पियनशिप के सफल आयोजन पर श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रधान सलाहकार प्रो. (डा.) वी.पी.एस. अरोड़ा,वित्त निदेशक युवराज सिंह, कुलसचिव डा. पीयूष पांडेय एवं मेरठ परिसर निदेशक डा. पंकज कुमार एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि ने शुभकामनाएँ प्रेषित की है |


No comments:
Post a Comment