पीएचसी परीक्षितगढ़ के चिकित्सा प्रभारी को किया सम्मानित
पुठी गांव में उत्कृष्ट जनसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए
मेरठ। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के पुठी गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राहुल कुमार को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान क्षेत्र में उत्कृष्ट जनसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके बेहतर योगदान के लिए प्रदान किया गया।
ग्राम प्रधान, सहकारी समिति के डायरेक्टर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने राहुल कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनके समर्पण, नियमित और प्रभावी कार्यप्रणाली के लिए दिया गया।
राहुल कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ग्राम प्रधान और सहकारी समिति के डायरेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर की टीम की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है।सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने राहुल कुमार के स्वास्थ्य कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी और सुदृढ़ हुई हैं।इस अवसर पर एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment