मेरठ में हिंदुओं को एकजुट करने के लिए होगा सम्मेलन
भाजपा नेता नीरज मित्तल ने परिवार के साथ पहुंचने की लोगों से की अपील
मेरठ। आगामी 1 फरवरी को हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने के उद्देश्य से सर्व हिन्दू समाज द्वारा एक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में आयोजित होगा।
सम्मेलन के आयोजक भाजपा नेता नीरज मित्तल ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और धार्मिक मूल्यों को सशक्त करना है। कार्यक्रम के माध्यम से हिन्दू समाज को संगठित कर सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के विषयों पर सकारात्मक संवाद स्थापित किया जाएगा।
सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजन, धर्माचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता की अपेक्षा की जा रही है। आयोजकों का कहना है कि लोगों की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ेगी और समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा।
लगभग 5000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद
नीरज मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इसमें लगभग 5000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है जो अलग अलग जिलों से यहां पहुंचेंगे। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जगद्गुरू शंकाराचार्य स्वामी अनंतानंद सरस्वती और सुरेश चव्हाण रहेंगे।


No comments:
Post a Comment