मवाना में 107 बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को मिलेगा स्थायी पुनर्वास

योगी कैबिनेट ने जमीन पट्टे के प्रस्ताव को दी मंजूरी

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें मेरठ जनपद की मवाना तहसील में रह रहे 107 बांग्लादेशी विस्थापित हिंदू परिवारों के स्थायी पुनर्वास का अहम प्रस्ताव भी शामिल है।

कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि मवाना तहसील के गोसाई क्षेत्र में इन परिवारों को स्थायी रूप से बसाया जाएगा। इसके तहत, प्रत्येक परिवार को आधा एकड़ भूमि का पट्टा प्रदान किया जाएगा।यह भूमि 30 वर्षों के लिए पट्टे पर दी जाएगी, जिसे दो बार 30-30 वर्षों के लिए नवीनीकृत किया जा सकेगा। इस प्रकार, कुल 90 वर्षों तक का पट्टा संभव होगा।जानकारी के अनुसार, ये सभी 107 परिवार पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) से विस्थापित होकर आए थे और वर्तमान में झील की भूमि पर अस्थायी रूप से निवासरत हैं।सरकार के इस फैसले से इन परिवारों को न सिर्फ कानूनी पहचान मिलेगी, बल्कि स्थायी आवास और सुरक्षित भविष्य का रास्ता भी खुलेगा। इस पहल से बांग्लादेश से विस्थापित अन्य हिंदुओं के पुनर्वास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts