राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर  दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 

10 फरवरी को  छात्रों को  1796162 अल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई जाएगी 

 मेरठ । राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी 2026 के अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग मेरठ के  द्वारा दिनांक 27 व 28 जनवरी 2026 को सीएमओ ऑफिस के सभागार में जनपद स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण में जनपद स्तर से प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीसीपीएम ,सीसीपीएम,एडीईओ,ए आर ओ ,एच ई ओ, खंड शिक्षा अधिकारी ,सीडीपीओ एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के चिकित्सा अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया ।

यह प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ के नेतृत्व में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ड. पूजा शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गजेंद्र, नोडल अधिकारी एनडीडी डा. अतुल कुमार, डीसीपीएम हरपाल सिंह, डी सी एनडीडी सुशील , डीपीएम मनीष डीयूएसी राजीव व डा. अनिल शर्मा ने दिया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी को प्रत्येक स्कूल/विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 साल से लेकर 19 साल तक के बच्चों को अल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएंगी , जनपद मेरठ का लक्ष्य 1796162 का है ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts