धर्म वेदा इंटरनेशनल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
मेरठ। धर्म वेदा इंटरनेशनल स्कूल शास्त्री नगर में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूल में ध्वजारोहण प्राधानाचार्य डा. शिप्रा सेक्सेना ने किया। नन्हे मुन्ने छात्रो ने भारत माता की जाय, वंदे मातरम् के नारे लगाए।
कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल परिसर में की गयी। ध्वजारोहण में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि भूषण गिरी, हरियाण सरकार की प्रवक्ता एकता गोस्वामी व सिटी वोकेशनल स्कूल की प्रवक्तानीरजा सक्सेना रही।
ध्वजारोहण के उपरांत सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देशभक्ति गानों में नन्हे मुन्हों ने डांस कर छात्र त्रियाश, आरोही, आर्या ,तेजस्व , माधव ,अरनव, अथर्व व काव्या ,सानवी, व रूही ने कार्यक्रम में समा बांध दिया।
डा शिप्रा सक्सेना ने गणतंत्र का महत्व नन्हे मुन्हे छात्रों को बताया क्यों हम इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते है। इस दौरान एक रैली निकाली गयी। जो सी ब्लॉक में घुम कर स्कूल पर समाप्त हुई।




No comments:
Post a Comment