महावीर विश्वविद्यालय में IoT विषय पर कार्यशाला का आयोजन

 मेरठ। महावीर विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन के अंतर्गत इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि AAOG-IoT के डायरेक्टर  संजय कुमार एवं मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO)  रणवीर सैनी रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के डीन डॉ. अमित सिंघल एवं डॉ. आलोक अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत डॉ. अमित सिंघल ने अतिथियों को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को IoT का परिचय देते हुए इसके महत्व, उपयोगिता एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला के दौरान मुख्य अतिथि संजय कुमार ने बताया कि किस प्रकार आधुनिक तकनीक के माध्यम से घरों को ऑटोमेशन सिस्टम में परिवर्तित किया जा सकता है तथा दैनिक जीवन में तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा सकता है। वहीं मुख्य तकनीकी अधिकारी रणवीर सैनी ने लाइव प्रैक्टिकल सत्र के माध्यम से BCA एवं पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को यह प्रदर्शित किया कि किस प्रकार इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को मोबाइल फोन के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है।यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, तकनीकी दृष्टि से उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts