के. एल.  में 'अलोहा 2025-26' किंडरगार्टन ग्रेजुएशन का आयोजन 

मेरठ। के एल इंटरनेशनल स्कूल में ग्रेजुएशन समारोह "ALOHA 2025-26" बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 

इस अवसर पर नन्हें विद्यार्थियों ने पारंपरिक कॉन्वोकेशन गाउन पहनकर अपनी प्रारंभिक शैक्षणिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव को रंगारंग कार्यक्रम के रूप में मनाया जिसमें बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और उत्साह का मनमोहक प्रदर्शन देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, नगर, तथा विशिष्ट अतिथि  श्वेता सिंह का विद्यालय के वाइस चेयरमैन  तेजेंद्र खुराना, डायरेक्टर्स मनमीत खुराना एवं  हरनीत खुराना, प्रधानाचार्य  सुधांशु शेखर ने स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान किया। 

इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन  तेजेंद्र खुराना ने अपने संबोधन भाषण में अन्य उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावक गण का स्वागत करते हुए उनके आगमन पर हर्ष प्रकट किया। दीप प्रज्वलन से आरंभ हुए कार्यक्रम के दौरान नन्हें विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत "गिगल विगल" नृत्य ने समस्त वातावरण को खुशी और उत्साह से भर दिया। इसके बाद "रेट्रो टू मेट्रो", "अनफोल्डिंग द मैजिक कॉल्ड हर" तथा "द अल्टीमेट शोस्टॉपर" जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नन्हें बच्चों ने "फ्रॉम प्राइड टू काइंडनेस" शीर्षक पर आधारित एक लघु नाटिका द्वारा सहानुभूति और दयालुता का प्रेरणादायक संदेश दिया, जिसकी सभी ने सराहना की।

समारोह के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम एवं बच्चों की प्रतिभा की सराहना की तथा उन्हें प्राइमरी कक्षा हेतु शुभकामनाएँ दीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts