पुलिस पुलिस को होटल में चलती मिली जिस्मफरोशी 

होटल संचालिका समेत चार महिलाएं और 3 ग्राहक हिरासत में 

मेरठ। थाना जानी क्षेत्र में दिल्ली-दून हाईवे पर सुभारती पुलिस चौकी क्षेत्र में क्राउन होटल के अंदर जिस्मफरोशी चलती मिली। एसएसपी के आदेश पर टीम बनाकर होटल में छापामारी की गई। होटल संचालिका  समेत चार महिलाएं और तीन ग्राहकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।जिस्मफरोशी पकड़े जाने पर सुभारती पुलिस चौकी की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है।      दरअसल, लगातार सुभारती चौकी और वेद व्यासपुरी चौकी क्षेत्र में पड़ने वाले होटल में जिस्मफरोशी की शिकायत मिल रही है। 

सरधना सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि जानी थाना क्षेत्र के सुभारती चौकी एरिया में क्राउन होटल के अंदर जिस्मफरोशी की शिकायत मिली। तत्काल ही एसएसपी अविनाश पांडेय ने टीम बनाकर  होटल के अंदर छापामारी की।

होटल के अंदर से संचालिका पिंकी यादव निवासी सीमापुरी दिल्ली समेत चार महिलाएं और ग्राहक बड़ा मवाना निवासी यश, खिवाई निवासी आदेश और गाजियाबाद के मोहित गौतम पकड़े गए है।

पिंकी यादव ने होटल किराए पर लिया था। दिल्ली और जनपद की लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी करा रही है। सभी लोगों को साथ लेकर पुलिस सुभारती चौकी पर पहुंची। सभी के खिलाफ जिस्मफरोशी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 

वाट्सएप पर भेजे जाते थे लड़कियों के फोटो

सीओ ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं पिछले काफी दिनों से होटल के मैनेजर के संपर्क में है। सभी महिलाओं को उनके स्वजन के सिपुर्द कर दिया, जबकि होटल संचालित और तीन ग्राहकों पर कानूनी कार्रवाई होगी। 

बताया जाता है कि होटल में आनलाइन जिस्मफरोशी हो रही थी। वाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेजे जाते थे। वहां पर लगातार जाने वाले ग्राहकों का वाट्सएप पर ग्रुप बना रखा है। उक्त ग्रुप पर लड़कियों की फोटो और रेट भी डाला जाता था।

स्थानीय जिले के अलावा आर्डर पर दिल्ली से भी लड़कियां बुलाई जाती है। बता दें कि परतापुर में हाल ही में विदेशी महिला को जिस्मफरोशी के लिए बुलाकर हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले में होटल के मालिक समेत चार आरोपित जेल भी जा चुके है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि होटलों को चिन्हित कर छापामारी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts