बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर, धरती नहीं तो भविष्य नहीं- कार्यक्रम 

मेरठ। बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा  विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अम्बेडकर शिक्षा सदन गढ़ रोड पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पौधारोपण, पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने मिलकर जल संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाती है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

सुलेखा कक्षा 4 ने कहा कि धरती केवल एक ग्रह नहीं हमारा घर है और घर को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है संस्था से अमिता अरोड़ा ने बच्चों को बताया कि आज हम यहां केवल एक कार्यक्रम के लिए नहीं बल्कि एक संकल्प के लिए एकत्र हुए हैं, अपनी धरती को बचाने का संकल्प l आज जल संकट प्रदूषण प्लास्टिक जैसी समस्याएं हमें सोचने को मजबूर करती हैं कि बदलाव करने से ही पर्यावरण स्वस्थ बनेगा l आइए हम सब मिलकर संकल्प लें हम जल बचाएंगे, पेड़ लगाएंगे और अपनी धरती को सुरक्षित बनाएंगे क्योंकि धरती है तो जीवन है l यह धरती जिसने हमें जीवन दिया आज हमारी गलतियों से परेशान है सूखते पेड़, बढ़ता प्रदूषण, घटता जल भविष्य में आने वाली पीढियों के लिए खतरनाक साबित होगा इसलिए एक बूंद पानी की बचत, एक पौधा, एक कदम स्वच्छता की ओर से आपका छोटा सा प्रयास धरती का भविष्य बदल सकता है । 

 संस्था अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ एवं प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति आपको जागरूक करना है l हम पृथ्वी को अपने पूर्वजों से विरासत में नहीं बल्कि अपने बच्चों से उधार लेते हैं l विद्यार्थियों ने जल है तो कल है और धरती बचाओ भविष्य सजाओ जैसे नारों के माध्यम से पोस्टर बनाकर संदेश दिया l कक्षा तीन माधव ने बहुत सुंदर कहा कि अगर आज हमने धरती को नहीं बचाया तो कल बचाने के लिए कुछ बचेगा ही नहीं जिससे सभी छात्र- छात्राओं को प्रेरणा मिली l इस अवसर पर संस्था कोऑर्डिनेटर कुसुम शर्मा, पल्लवपुरम एरिया अध्यक्ष बबीता कटारिया मौजूद रही l स्कूल प्रिंसिपल मालती जी, अध्यापक रोशन जी, अनिल जी ने संस्था का आभार व्यक्त किया और समय-समय पर इसी तरह के कार्यक्रम करने के लिए अनुरोध किया l

No comments:

Post a Comment

Popular Posts