- नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल देश की आधी सम्मानित मातृशक्ति का संवैधानिक अधिकार है-डॉ विजया किशोर रहाटकर
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से देश में मातृशक्ति की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, एवं संवैधानिक ताकतों में होगा इजाफा- सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा शैक्षणिक समूह
- संविधान में निहित ’’राईट टू इक्विलिटी’’ (समानता का अधिकार) के तहत देश के प्रत्येक क्षेत्र में न सिर्फ 33% बल्कि आधी सम्मानित मातृशक्ति की भागेदारी भी पचास प्रतिशत सुनिश्चित होनी चाहिए- डाॅ. राजीव त्यागी
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा संस्थान परिसर अंतर्गत देश की राष्ट्रीय महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विजयराहतकर के पहुंचने पर संस्थान प्रबंधन की ओर से उनका बुके स्मृति चिन्ह एवं पगड़ी पहनाकर भव्य तरीके से अभिनंदन किया गया एवं उनकी अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए देशभर में किए जा रहे शानदार ऐतिहासिक प्रयासों की सराहना करते हुए इस बिल को 2029 के चुनावो से पहले देश भर में लागू करने की अपील की । इस अवसर पर विजय राहत करने कहा की नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल में देश के आदि सम्मानित मातृशक्ति को उनका यह संवैधिक संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए और हम हर कीमत पर इसको हासिल करके रहेंगे। उन्होंने वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय की तर्ज पर अन्य शिक्षण संस्थानों एवं देश के विश्वविद्यालयों से अपील की कि वह सब आगे बढ़कर इस बिल को देशभर में लागू करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं।
मुख्य परिसर के सामने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ विजयहाटकर का संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर गिरी, प्रतिकूलाधिपति डॉक्टर राजीव त्यागी ने पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह देखकर भव्य स्वागत किया । इस अवसर पर डॉक्टर राहत करने कहा कि हमारे यहां प्राचीन काल से ही नारी को शक्ति स्वरुप माना गया है अब समय आ गया है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की आधी सम्मानित मातृशक्ति को पुरुषों के बराबर हिस्सेदारी मिलनी चाहिए यह हमारा संवैधानिक अधिकार है और हम हाल-चाल में इसको पकड़ रहेंगे इस अवसर पर श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने कहा कि मातृशक्ति इस बिल के लागू होने से मातृशक्ति की आर्थिक सामाजिक एवं संवैधानिक स्थितियों में सुधार होने से देश में मातृशक्ति का गौरव और ज्यादा बढ़ेगा । विश्वविद्यालय के प्रतिकूलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने कहा की श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय पूरे देश भर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएगा इसी कड़ी में आज 11000 छात्र-छात्राओं फैकल्टी मेंबर एवं आगंतुको के हस्ताक्षर युक्त पत्र राष्ट्रीय महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहाटकर को सौंपा गया है हम आगे भी मातृशक्ति के सम्मान में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे। इस अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्ष के विशेष कार्य अधिकारी राम अवतार सिंह, अपर सचिव महिला एवं बाल विकास मंत्रालय वरिष्ठ आईएएस राधिका चक्रवर्ती, डिप्टी सेक्रेटरी आई ए एस भवानी आर, अंडर सेक्रेटरी आई ए एस सुधीर बंसल, सुश्री गुंजन काउंसलर महिला आयोग कुलपति प्रो कृष्णकांत दवे,डाॅ. राजेश सिंह, डीन नर्सिंग ऐना ऐरिक ब्राउन, डाॅ0 नीतू पंवार, डाॅ.सुमन कुमारी, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ.पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment