नाले से निकले धुए ने लोगों के उड़ाए हौश 

 मेरठ। रविवार को भूमिया के पुल के नीचे निकले अचानक धुए के गुब्बार ने लोगों के होश उडा कर रख दिए। न कही आग दिखी न चिंगारी धुए के कारण सड़क पर अंधेरा छा गया। लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही पुल पर खडे पुलिस कर्मी ने निगम के अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी । निगम की टीम ने पहुंच कर स्प्रे का छिड़काव कर धुए के गुब्बार काे साफ किया। 

 यह घटना रविवार की दोपहर दो बजे के आसपास हुई । अचानक भूमिया के पुल पर नाले के दोनो साईड की ओर से अचानक पीला व सफेद धुआ निकलने लगने लगा। धुए की स्पीड इतनी तेज रही पुल के चारों ओर धुआ ही धुआ हो गया। वहां से निकल रहे लोेगों के पहिए अचानक थम गये। लोगाे ने नाले के नीच झांककर देखा तो आग का नामोनिशान नहीं थी। एक तरफ पीला धुए का गुब्बार निकल रहा था दूसरी तरफ सफेद धुआ निकल रहा था। लोगों के काफी देर तक समझ में नहीं आया । आखिरकार धुआ कैसे आ रहा है। वहां से निकल रहे वाहनों ने धुए के कारण वाहनो ंको रोक दिया। तभी वहां खडे एक पुलिस कर्मी नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी। काफी देर पहुंची निगम की टीम भी चकरा गया। कि दोनाे साइडों से अगल अलग प्रकार का धुआ क्यों निकल रहा था। तभी टीम ने दमकल विभाग को टीम को बुलाकर स्प्रे कराया। तब जाकर धुआ छटा । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts