कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने नमो भारत में मनाया अपना जन्म दिन
मेरठ। सोमवार को मेरठ के जनप्रतिनिधियों ने नमो भारत ट्रेन में यात्रा का सुखद आनंद लिया । वही कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने नमो भारत में अपना जन्म दिन मनाया। इस दौरान उनके प्रशसकों ने उन्हें केक खिलाकर उनको जन्म दिन की मुबारक बाद देते हुए लंबी उम्र की कामना की।
इसी ऐतिहासिक अवसर पर आज मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मेरठ से माेदीनगर तक नमो भारत रैपिड रेल में यात्रा कर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का साक्षात्कार किया। यात्रा के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा इस अत्याधुनिक सेवा के माध्यम से क्षेत्र को मिलने वाले दीर्घकालिक लाभों पर विस्तार से चर्चा की।
यात्रा के दौरान अमित अग्रवाल जी ने ट्रेन में उपस्थित नागरिकों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने यात्रियों से सेवा की गुणवत्ता, सुविधाओं और सुझावों पर चर्चा की। नागरिकों ने नमो भारत रैपिड रेल को विश्वस्तरीय सुविधा बताते हुए सरकार के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की। जनप्रतिनिधि द्वारा सीधे संवाद कर प्रतिक्रिया प्राप्त करने की पहल की भी व्यापक प्रशंसा हुई।
आज मेरठ में अमित अग्रवाल का जन्मदिन बड़े ही सादगीपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शुभकामनाओं, स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए श्री अमित अग्रवाल जी ने सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया एवं एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधि, सहयोगी एवं कार्यकर्ता उनके निजी निवास स्थान पर पहुंचे और केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। इस दौरान नमो भारत में पार्टी के उनके समर्थकों ने उन्हें जन्म दिन के अवसर पर केक खिलाकर जन्म दिन की बधाई दी।


No comments:
Post a Comment