मेरठ सैंट्रल में नमो भारत को स्टापेज मिले तो बने बात
आसपास के दर्जनों क्षेत्रवासियों की ओर से उठी आवाज
मेरठ। रविवार से मोदीपुरम से लेकर सराय काले खा तक नमो भारत व मेरठ मेट्रो का संचालन आरंभ हो गया है। सोमवार को दोनो ट्रेनों में दिखी भीड़ ने इस बात को सबूत पेश भी कर दिया है। लेकिन ट्रेन में यात्रा कर रहे कुछ लोगों ने यह आवाज उठाई है कि मेरठ सैट्रल में नमो भारत का स्टापेज भी दिया जाना चाहिए है। यहबात अभी गर्त में है मेरठ सैट्रल में नमो भारत का स्टापेज होगा या नहीं ।
बात करे मेरठ सैट्रल स्टेशन की यह स्टेशनभूमिगत है। यह शहर के बीचो बीच पड़ता है। इसके आसपास संख्या में ऐसे मौहल्ले है जहां पर व्यापारी वर्ग , स्टूडेंट , शिक्षक, युवा है जिसमें काफी संख्या में नौकरीपेशा लोग है। जो दिल्ली नोएडा , गाजियाबाद , साहिबाबाद , गुरूग्राम आते जाते है। जिसमे ब्रमहपुरी, भूमिया का पुल, सददीक नगर, शारदा रोड, घंटाघर, खैरनगर, कोटला, पंजाबीपुरा, रेलवे रोड़, जैन नगर , कमला नगर, बेरीपुरा, इन्द्रा नगर, ट्रांसपोर्ट नगर , ईश्वर पुरी, वैली बाजार , शहर सर्राफा के क्षेत्र है। इन क्षेत्र में रहने वालों लोगों को कहना है । मेरठ सैट्रल में नमो भारत को स्टापेज न होने से उनको काफी परेशानी होगी । मसलन अगर वह उनके साथ सामान है पहले मेरठ मेट्रो से शताब्दी नगर स्टेशन तक सफर करे फिर वहां पर जाकरनमो भारत ट्रेन में आगे जाने के लिए ट्रेन बदली होगी।
शारदा रौड़ निवासी शिल्पी ने बताया वह नाेएडा में एक कंपनी में एचआर के पद नौकरी करती है। अभी तक वह मेरठ दक्षिण से नमो भारत ट्रेन पकड़ कर आनंद विहार तक जाती थी। अब उसने मेरठ सैट्रल से मैट्रो पकड़ कर मेरठ शताब्दी नगर स्टेशन से आगे जाने के लिए नमो भारत पकडनीे होगी।
जैन नगर निवासी विपुल जैन का कहना है उसका थाेक का काराेबार है । कारोबार के सिलसिले में वह दिल्ली आता जाता रहता है अभी तक वह मेरठ साऊथ से नमो भारत ट्रेन को पकडते थे। अब उन्हेें शताब्दी नगर से पकडनी होगी अगर मेरठ सेैट्रल में नमो भारत का स्टापेज बन जाता है। तो आसपास के लोगों को इसका फायदा होगा।
खैर नगर निवासी रजनीश कौशल का कहना है उनका दवा को कारोबार है दवा कारोबार के उन्हें फरीदाबाद व गुरूग्राम जाना होता है। अभी तक वह मेरठ साऊथ से नमो भारत पकड़ कर सफर करते थे। अब यह सुविधा शताब्दी नगर से उन्हें सराय काले खा तक मिलेगी। अगर एनसीआरटीसी मेरठ सैट्रल को नमाे भारत का स्टापेज बना तो लोगों को इसका फायदा मिल सकेगा।


No comments:
Post a Comment