आईआईएमटी विश्वविद्यालय में बी.टेक छात्रों को दी भावभीनी विदाई
स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में भव्य विदाई समारोह का आयोजन
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बी.टेक अंतिम वर्ष के छात्रों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देना और उनके साथ बिताए गए यादगार पलों को संजोना था।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज सिंह व सभी एचओडी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और अपने ज्ञान का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
फेयरवेल पार्टी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें नृत्य, गीत, कविता पाठ और मनोरंजक खेल शामिल थे। छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और कॉलेज में बिताए गए समय को याद कर भावुक क्षण भी देखने को मिले।
इस अवसर पर मिस्टर फेयरवेल चुने गए अभय प्रताप और मिस फेयरवेल अंतिरा दास को विशेष पुरस्कार भी दिए गए, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और बढ़ गया। जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को शुभकामनाएँ देते हुए उनके योगदान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment