सीडीओ ने कैलाश प्रकाश में निर्माणाधीन 400 मी० रनिंग सिन्थेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निरीक्षण
अधिकारियों से पूछा सिथेंटिक ट्रैक का निरीक्षण आईआईटी कानपुर कराया गया या नहीं
मेरठ। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी नूपूर गोयल ने कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में निर्माणाधीन 400 मीटर रनिंग सिन्थेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, मेरठ, सहायक अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, मेरठ एवं क्षेत्रीय कीडाधिकारी, मेरठ सहित कार्यदायी संस्था यू.पी. प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि. मेरठ के प्रोजेक्त मैनेजर एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी एवं अधिशासी अभियन्ता द्वारा कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गयी कि क्या सिन्थेटिक ट्रैक का निरीक्षण आई.आई.टी. कानपुर से करा लिया गया है अथवा नहीं। इस सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था ने अवगत कराया कि सिन्थेटिक कोट डालने के बाद आई.आई.टी. कानपुर से निरीक्षण नहीं कराया है, जिस पर उपरोक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सिन्थेटिक रनिंग ट्रैक का निरीक्षण आई.आई.टी. कानपुर से करा लिया जाय तथा उनकी रिपोर्ट से समिति को अवगत कराया जाय। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ट्रैक से सम्बन्धित अन्य जानकारियां भी प्राप्त की गयी।


No comments:
Post a Comment