डीएवी पब्लिक स्कूल में बैसाखी तथा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

 मेरठ। डीएवी पब्लिक स्कूल, शास्त्री नगर के प्रांगण में बैसाखी पर्व तथा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई उत्साहवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए| कक्षा 3 की छात्रा ने 'बैसाखी कविता'  की प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों में नई उमंग तथा उत्साह का संचार किया।

 नन्हे बच्चों ने  'आई बैसाखी बलिया ढोल बजाते हैं' गाने पर सामूहिक नृत्य कर पंजाब की उत्साहवर्धक झांकी प्रस्तुत की| सुपरवाइजर श्रीमती संगीता  भसीन ने अपने वक्तव्य में बैसाखी पर्व पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि बैसाखी का पर्व नव वर्ष के रूप में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है, वहीं दूसरी ओर नई फसल के आगमन की उमंग होती है| 




आज ही के दिन गुरु अंगद जी का जन्म दिवस होता है तथा गुरु गोविंद सिंह जी ने सन् 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी|कक्षा दसवीं  के विद्यार्थियों ने 'बैसाखी पर्व' पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य अपर्णा जैन ने अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में उनके प्रति अपने भाव अभिव्यक्त कर उन्हें स्मरण किया  तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts