नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होना एतिहासिक - कांता कर्दम 

 महिलाओं के लिए खुलेगा राजनीति का रास्ता 

 नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर महिलाओं ने रखे विचार

 मेरठ।  सर्किट हाउस में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ अभियान के तहत एक पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनिधय बिल पास होना एतिहासिक है। इससे महिलाओं के लिए राजनीतिक का रास्ता खुलेगा। कांता कर्दम ने कहा कि यह महिलाओं के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 2023 में जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ था, उस समय संसद का माहौल बेहद भावुक और गर्व से भरा हुआ था। देशभर की महिलाएं उस पल को देख रही थीं और उन्हें यह भरोसा हुआ कि अब उनके लिए भी राजनीति के दरवाजे खुलेंगे।

उन्होंने बताया कि उन्हें स्वयं उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का अवसर मिला, जब यह बिल राज्यसभा में पारित हुआ। उन्होंने कहा की मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानती हूं कि उस दिन मैं सदन में मौजूद थी। यह सिर्फ एक बिल नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान का प्रतीक है।

कांता कर्दम ने कहा कि इस कानून के लागू होने से उन महिलाओं को भी आगे आने का अवसर मिलेगा, जो वर्षों से सामाजिक संगठनों में काम कर रही हैं, लेकिन राजनीति में भागीदारी का मौका नहीं मिल पाता था साथ ही ग्राम स्तर से लेकर शहरी क्षेत्रों तक की महिलाएं अब विधानसभा और लोकसभा में अपनी आवाज बुलंद कर सकेंगी।

उन्होंने भाजपा की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी है और हमारे संगठन में बड़ी संख्या में महिलाएं पदाधिकारी हैं और उन्हें लगातार आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है।

कांता कर्दम ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने मातृत्व अवकाश को 26 सप्ताह तक बढ़ाने, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं के नाम पर घर और जनधन योजना के माध्यम से बैंक खाते खोलने जैसे फैसलों को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।

उन्होंने कहा कि यह अधिनियम लागू होने के बाद संसद और विधानसभाओं में करीब 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी, जिससे नीति निर्माण में महिलाओं के मुद्दों को अधिक मजबूती से उठाया जा सकेगा। वार्ता में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अन्य महिलाओं ने भी अपने विचार रखे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान बीना वाधवा, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं भी मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts