प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का दिलाया जाये लाभ-सभापति
विभागीय अधिकारी अवशेष प्रकरणो पर प्रभावी कार्यवाही करें
सुनिश्चित, कार्यवाही पूर्ण होने पर समिति को भेजे रिपोर्ट सभापति मो. जासमीर अंसारी
समिति द्वारा दिये गये निर्देशो का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जायेगा सुनिश्चित-डीएम
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आश्वासन समिति द्वारा जनपद मेरठ, बुलंदशहर, बागपत व हापुड के अधिकारियो के साथ की गई समीक्षा बैठक
मेरठ। विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आश्वासन समिति के सभापति मो. जासमीर अंसारी की अध्यक्षता में जनपद मेरठ, बुलंदशहर, बागपत एवं हापुड़ के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारम्भ में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभापति एवं समिति के सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गई।
सभापति ने निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों का निस्तारण हो चुका है, उनकी सूचना समिति को उपलब्ध कराई जाए तथा शेष मामलों में त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक अनिवार्य रूप से पहुँचाया जाए। साथ ही “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत अधिक से अधिक नामांकन करने तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए।श्रम विभाग को निर्देशित किया गया कि कैम्प लगाकर श्रमिको का पंजीकरण एवं योजनाओ का लाभ दिलाया जाये। नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या पर समिति ने कहा कि अतिक्रमण पर नियमित तौर से निगरानी/कार्यवाही की जाये जिससे पुनः अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न न हो।
इस दौरान परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, सीएनजी आधारित वाहनों के प्रोत्साहन, रोडवेज बसों की उपलब्धता, औद्योगिक निवेश, संविदा कर्मियों से जुड़े विषय, शिक्षा विभाग के अंतर्गत पेंशन, मानदेय, छात्र-छात्राओं को सुविधाएं, विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में रिक्त पदों की स्थिति, नगर क्षेत्र में अतिक्रमण नियंत्रण, पर्यटन विकास, परिवहन परमिट, तथा विभिन्न वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये। सभापति ने उपरोक्त प्रकरणो की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि जिन प्रकरणो पर कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है, निस्तारित किया जाये। जिन प्रकरणो पर समिति ने कार्यवाही रिपोर्ट की अपेक्षा की है, समिति को अवगत करा दिया जाये।
जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह ने सभापति को आश्वस्त किया कि समिति द्वारा दिए गए निर्देशों का गंभीरता के साथ शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के सदस्य मुकुल यादव, सदस्य किरण पाल कश्यप, जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, बीएसए आशा चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित समस्त अधिकारी व समिति के अन्य गणमान्य व संबंधित अधिकारी तथा जनपद बुलंदशहर, बागपत व हापुड के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment