शत प्रतिशत रहा आईआईएमटी एकेडमी का रिजल्ट

- वरुण कश्यप और आर्यन वर्मा ने 93.4 प्रतिशत, वंशिका ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए

मेरठ। गंगानगर स्थित आईआईएमटी एकेडमी में कक्षा दस का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10 के टापर्स में वरुण कश्यप और आर्यन वर्मा ने 93.4 प्रतिशत, वंशिका ने 92 प्रतिशत, सृष्टि कुशवाहा ने 91.6 प्रतिशत, अंकिता कुशवाहा ने 90.8 प्रतिशत, यनशिका ने 90.4 प्रतिशत, जिया, चौताली, वरुण, अनुष्का ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहनजी गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंध निदेशक डा0 मयंक अग्रवाल और प्रबंध संचालिका श्रीमती पियांशु अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’ का सूत्र बताते हुए लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने के लिये प्रेरित किया। एकेडमी के डायरेक्टर डॉ0 पी. के. शर्मा एवं प्रधानाचार्या अलका शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts