मेरठ की ऊंची कूद की खिलाड़ियों ने दिल्ली में दिखाया अपना जलवा
मेरठ। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-3 प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखरते हुए पदक बटौरे।
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एकदिवसीय इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 3 में मेरठ की ऊंची कूद की खिलाड़ियों ने कर्मचारी दूसरा तीसरा वह चौथा स्थान प्राप्त किया यह पहला अवसर है जब किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक ही जिले की तीन खिलाड़ी क्रमशः दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त पर रही है।
दूसरे स्थान पर रही ख्याति ने 1.80 मीटर की ऊंचाई पर की।रीत राठौर ने 1.78 मीटर एवं चौथे स्थान पर रही मानसी ने 1.75 मीटर की ऊंचाई पार की। तीनों ही खिलाड़ी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में गौरव त्यागी के पास अभ्यास कर रही है। इससे पूर्व प्रयागराज में आयोजित जूनियर प्रतियोगिता में मेरठ के ऊंची कूद के खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके पदक जीते हैं जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला एवं समस्त खिलाड़ियों की तरफ से पदक विजेताओं एवं कोच गौरव त्यागी को बहुत-बहुत बधाई।




No comments:
Post a Comment