सेंट्रल मार्केट के विरोध में महिलाएं-बच्चियों का प्रदर्शन
‘सेटबैक’ आदेश के खिलाफ टेंट लगाकर बैठीं, हाथों में पलायन के पोस्टर
भाजपा जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लगाए नारे
मेरठ । सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के सीलिंग अभियान और 859 आवासीय भूखंडों में सेटबैक छोड़ने के आदेश के खिलाफ तीसरे दिन भी विरोध जारी रहा। व्यापारी और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में मार्केट में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक आदेश में संशोधन नहीं होता, वे यहीं डटे रहेंगे।
प्रदर्शन में शामिल महिलाएं हाथों में “पलायन” लिखे पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रही हैं। जन-जन की यही पुकार, बचा लो हमारा घर-परिवार और योगी-मोदी इंसाफ दो जैसे नारे लगाए गए। लोगों का कहना है कि आदेश लागू होने पर उनका रोजगार ही नहीं, रहने का घर भी प्रभावित होगा।
छोटे मकान और दुकानदार ज्यादा परेशान
मार्केट में छोटे मकान और छोटी दुकानों पर निर्भर लोग सबसे ज्यादा चिंतित हैं। उनका कहना है कि अगर सेटबैक के लिए जगह छोड़नी पड़ी तो उनके पास रहने और व्यापार करने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचेगा।
30 साल पुराने मकानों पर संकट
स्थानीय लोगों के अनुसार मार्केट के अधिकांश मकान करीब 30 साल पुराने हैं। ऐसे में सेटबैक के तहत तोड़फोड़ करना आसान नहीं होगा। इससे निर्माण कमजोर होने और किसी हादसे की आशंका भी जताई जा रही है।
दी आंदोलन की चेतावनी
स्थानीय निवासियों ने साफ शब्दों में कहा कि वे अपने घरों में किसी भी हालत में सेटबैक पॉलिसी लागू नहीं होने देंगे। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने इस नीति को जबरन लागू करने की कोशिश की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से इस मामले में पुनर्विचार करने और आम लोगों के हित में व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की। उनका कहना है कि इस नीति से हजारों परिवारों के सामने आवास का संकट खड़ा हो सकता है। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में तोड़ी जा रही है दुकान और खुल रहा है बाजार
शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में नगर निगम की कार्रवाई के तहत कई दुकानों को तोड़ा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि सेटबैक पॉलिसी और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया जा रहा है।
इस बीच बाजार भी धीरे-धीरे खुलने लगा है। कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोल दी हैं, जबकि कई व्यापारी और स्थानीय लोग अभी भी कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात है ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके।
बंद लाइटों को निगम ने ठीक करना किया आरंभ
सेंट्रल मार्केट में अधिकतर दुकानों पर सील लगने के कारण रात के समय अब अंधेरा छाने लगा है। पहले दुकानों की रोशनी से सड़के राल में जगमग रहती थी। कोर्ट के आदेश पर लगाई सील लगने के साथ बिजली के कनेक्शन भी काटे गये है। पिछले कई दिनों से रात के समय लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर आयुक्त के आदेश के बाद शनिवार को निगम की टीम ने सेंट्रल मार्केट में पहुंकर बंद पड़ी लाइटों को ठीक करना आरंभ कर दिया।
धरने पर बैठे लोग आपस में बंटे
सेक्टर दो में शनिवार को धरने पर बैठी महिलाओं के अलग अलग सुर देखने को मिले। कुछ अपने मकानों को बचाने की मांग करती हुई दिखाई दी। जबकि कुछ दुकान व मकान बचाने की मांग करती दिखी। इसी बीच कुछ समझदार लोगों ने महिलाओं को समझाते नजर आए ।
धरने के दौरान बेहोश हुआ व्यापारी
जिस समय महिलाएं अपनी मांगों को लेकर हंगामा कर रही थी। उसी समय एक व्यापारी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। व्यापारी के बेहोश होने पर वहां अफरा तफरी मच गया। इस बीच कुछ लोगों ने व्यापारी को उठा कर एंबुलेंस को बुलाने के कहा । तभी व्यापारी होश में आ गया ।
भाजपा के खिलाफ जमकर लगाए नारे
धरने के दौरान व्यापारियों को भाजपा के खिलाफ गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई दिया। उनका कहना था व्यापारियों का व्यापार छिन गया है। दुकानों को सील कर दिया है। लेकिन एक भी भाजपा को न तो कोई पार्षद व विधायक व न ही सांसद दिखाई दिया है। जबकि जनता के वोट से वे पार्षद ,विधायक व सांसद बने है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
जैन ज्वैलर्स ने दुकान के दुकान का मोनोग्राम को छिपाया
आवास विकास की कार्रवाई से बचने के लिए सेंट्रल मार्केट में जैना ज्वैलर्स ने अपनी दुकान पर लगा जैना ज्वैलर्स का लोगो को तिरपाल से ढक दिया है।

No comments:
Post a Comment