अजित पवार का अंतिम संस्कार थोडी देर बाद 

 शरद पवार पहुंचे, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

 मुबंई। बारामती विमान हादसे में मारे गये  महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को अब कुछ देर बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। अतिंम संस्कार में दिवंगत अजित पवार के चाचा शरद पवान व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बताया कि अजित पवार के अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. अजित पवार (66) का अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान के खेल मैदान में पूर्वाह्न करीब 11 बजे किया जाएगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्‍कार की पूरी तैयारियां हो गई हैं।  अजित पवार के चाचा शरद पवार भी अंतिम संस्‍कार के लिए पहुंच गए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बताया कि अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। अजित पवार (66) का अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान के खेल मैदान में पूर्वाह्न करीब 11 बजे किया जाएगा। दादा का पर्थिव शरीर बुधवार देर रात तक विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, ताकि गांव के लोग और कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन कर सकें. बड़ी संख्या में भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts