BJP के सौरभ जोशी बने चंडीगढ़ के नए मेयर

 त्रिकोणीय मुकाबले में AAP-कांग्रेस को हराया

 चंडीगढ़ । चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर का चुनाव भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आसान मुकाबले में जीत लिया है। अंत तक आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने मुकाबले से अपने प्रत्याशी नहीं हटाए, इसका फायदा बीजेपी को हुआ और चुनाव जीत गई। बीजेपी के सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर होंगे। सौरभ पंजाब बीजेपी के स्टेट मीडिया हेड विनीत जोशी के सगे भाई हैं। बीजेपी के जसमनप्रीत सिंह चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर चुने गए।

मेयर चुनाव के लिए नगर निगम के 35 पार्षद और चंडीगढ़ के सांसद ने आज गुरुवार को वोट डाले। इस बार सीक्रेट बैलेट पेपर की जगह ओपन वोटिंग कराई गई, जिसमें पार्षद सीट से हाथ खड़ा करके अपना वोट डाला। चुनाव में बीजेपी के सौरभ जोशी को 18 वोट मिले। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में कुल 7 वोट पड़े तो जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में 11 वोट आए। चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह गाबी के समर्थन में वोट किया।

इससे पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के मेयर उम्मीदवारों में से किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। वोटिंग से पहले प्रिजाइडिंग ऑफिसर ने प्रत्याशियों से पूछा था कि क्या कोई अपना नॉमिनेशन वापिस लेना चाहता है लेकिन कोई उम्मीदवार इसके लिए खड़ा नहीं हुआ।

मेयर चुनाव को लेकर तीनों ही प्रमुख दलों आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे। वोटिंग से पहले नंबर गेम में बीजेपी आगे थी क्योंकि निगम में उसके पास 18 पार्षद हैं. जबकि नंबर नहीं होने के बाद भी AAP और कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी खड़े किए। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts