डीएम एवं एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
मेरठ। शनिवार को जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह एवं एसएसपी विपिन ताडा द्वारा जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
जिला कारागार में जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने चिकित्सालय कक्ष, महिला वार्ड, बैरक, शिशु सदन आदि का निरीक्षण किया। उन्होने कैदियो से वार्ता कर उनसे खान-पान, पैरवी हेतु वकील इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment