251 महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर निकाली शोभायात्रा 

मेरठ।   विश्व गीता संस्थान मयराष्ट्र द्वारा भोलेश्वर मंदिर से 251 पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए महिलाओं ने  कलश यात्रा निकाली। जगह -जगह कलश् यात्रा की पुष्प वर्षा की गयी। 

 कलश यात्रा में   आगे ढोल नपीरी उसके बाद ढोल के मध्य पालकी में सवार होकर लड्डू गोपाल  की सवारी उसके पीछे भक्ति गीत बजाता बैंड चल रहा था उसके मध्य 251पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए महिलाओ का जन समूह चल रहा था।  भोलेश्वर मंदिर पर पंडित पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा वेद मंत्रों द्वारा पूजन किया।  जिसमें यजमान आचार्य राधा कृष्ण मनोरी एव तुषा शर्मा, आलोक सिसोदिया, विनोद शर्मा, विजय भोला, पार्षद सुमित मिश्रा, ललित मोरल ने पूजन करवाया।कलश यात्रा के दौरान जगह जगह व्यापारियों ने पुषवर्षा कर जल एवं मिष्ठान वितरित कर कलश यात्रा का भक्ति भाव से स्वागत किया।तुषा शर्मा, ममता, विजयलक्ष्मी मिथिलेश सुषमा कुसुम लता अंजनी शिप्रा रस्तोगी शैलेंद्र रस्तोगी डॉ जितेंद्र त्यागी आदि  मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts