पौधारोपण वहीं करें जहां पौधे जीवित रहें - डीएम 

जिलाधिकारी ने गंगा, वृक्षारोपण, पर्यावरण समिति की बैठक ली

 मेरठ।कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति और जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी वर्षाकाल में पौधारोपण केवल उन्हीं स्थानों पर किया जाए, जहां पौधों के जीवित रहने की संभावना अधिक हो।उन्होंने नदियों के किनारे अधिक से अधिक पौधारोपण पर जोर दिया। इसके लिए अपर जिलाधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिकारी और डीपीओ जिला गंगा समिति को एक कार्य योजना बनाकर अगली बैठक से पहले प्रस्तुत करने को कहा गया।जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, मेरठ विकास प्राधिकरण और अन्य संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निर्माण स्थलों पर लगातार पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि धूल न उड़े।इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग वंदना फोगाट, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश सिंह, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts