सांसद खेल महोत्सव 2025" की तैयारी हेतु सह-संयोजकों की नियुक्ति का आयोजनसंपन्न
मेरठ। जे.पी.एकेडमी, मवाना रोड में "सांसद खेल महोत्सव 2025" के सफल संचालन हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महोत्सव के सह-संयोजकों की घोषणा की गई। यह महोत्सव 3 नवम्बर से 11 नवम्बर 2025 तकआयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल ने अपने संबोधन में सांसद खेल महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए "फिट इंडिया मूवमेंट” से जोड़ते हुए युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और खेलों के प्रति जागरूक करने का संकल्प दोहराया।
महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महोत्सव के माध्यम से युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने की बात कही। वहीं, मारवाड़ी महामंत्री अरविंद गुप्ताने आयोजन की सुचारू रूप रेखा के संबंध में अपने सुझाव प्रदान किए। सांसद अरुण गोविल ने संयोजक एवम सहसंयोजक की सूची जारी की गयी। संयोजक समस्त कार्यक्रम संयोजक विवेक रस्तोगी विशाल अग्रवाल को बनाया गया है। मेरठ कैंट का दीपक गुप्ता सह संयोजक आशा चौधरी,पूजा बंसल, प्रमोद दीक्षित,दीपक शर्मा ,सनी गुप्ता ,भंवर सिंह तोमर, रोबिन गुर्जर,विनोद,अशोक बबली गुप्ता को बनाया गया है। कार्यक्रम में डॉ.. विशाल अग्रवाल जी ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सांसद खेल महोत्सव 2025 की संकल्पना एवं उद्देश्य को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देगा, बल्कि सामाजिक समरसता, स्वास्थ्य जागरूकता और राष्ट्रीय एकता को भी मजबूती प्रदान करेगा।सांसद खेल महोत्सव 2025 क्षेत्रीय युवा प्रतिभाओं के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध होगा, जिसमें विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से उनका कौशल निखरेगा और भविष्य में राष्ट्रीयस्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मार्ग प्रशस्त होगा।
No comments:
Post a Comment