कार्यकर्ता हैं पार्टी की रीढ़, संगठन ही सबसे बड़ा बल- भूपेन्द्र चौधरी
कोर्णाक काॅलोनी में कार्यक्रम का आयोजन
मेरठ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता होते हैं। संगठन का महत्व सबसे बड़ा है और इसे मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता का अनुशासित व सक्रिय रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि निराश होने से कुछ हासिल नहीं होता, बल्कि धैर्य और संयम से काम करने पर हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है और पार्टी उसका पूरा ध्यान रखती है।
भूपेंद्र चौधरी रुड़की रोड स्थित कोर्णाक कॉलोनी में पूर्व को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह के आवास पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन का काम सबके सहयोग से चलता है और अनुशासन ही भाजपा की पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के चल रहे अभियानों को गंभीरता से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह देशहित और जनहित में काम कर रही है। सरकार बनने के बाद से देश में सौहार्दपूर्ण माहौल बना है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन के विस्तार पर सबसे ज्यादा ध्यान देती है।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, को-ऑपरेटिव बैंक चेयरमैन विमल शर्मा, मुजफ्फरनगर को-ऑपरेटिव प्रदीप त्यागी, ठाकुर दिनेश, डॉ. ओपी तोमर, नरेश तोमर, मदनपाल सिंह, संजय अलघ, बोबी, मोहित कौशिक, टीटू धंजू, सिंपल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment